लाडनूं: लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Ladnu, Nagaur | Nov 2, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं फिल्हाल पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान में जुटी।