नीम का थाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू भगेगा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया, सांसद सुमेघानंद सरस्वती मौके पर रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यू भगेगा रेलवे स्टेशन सहित भारतीय रेल की क़रीब ₹85 हज़ार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर(WDFC) अहमदाबाद का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीकर सांसद सुमेघानंद सरस्वती न्यू भागेगा रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।