नीम का थाना: 9 किलो 818 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार सदर पुलिस व डीएसटी टीम ने की कार्यवाही
नीमकाथाना सदर थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने अवैध मादक पदार्थ गंज के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांजा ले जाते एक जाने को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कालावत से 9 किलो 818 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत ₹1 लाख के करीब बताई जा रही है । सदर थाना अधिकारी विजय सिंह आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच मे जुटे है।