प्रतापगढ़: कसहर गांव में कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में एक दर्जन लोग हुए घायल
कसहर गांव में कुत्ते को छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चल गए, जिससे अफरातफरी मच गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह 12.30 बजे वायरल हुआ है।सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।