रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने 90 मिनट में ट्रॉली बैग के साथ दबोचा
RPF रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार अपराह्न 1:00 इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से चलती ट्रेन में एक युवक महिला यात्री का ट्रॉली बैग ले कूद गया था। ट्रॉली बैग में बेहद कीमती सामान थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।