चतुर्वेदी विला में भावुक हुआ परिवार, नम आंखों से याद किए गए पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी
भिठहां में आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सुंदरकांड के बाद ब्राह्मणों को दान और सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे अंगवस्त्र, नकदी व फलाहार
रिपोर्ट - दुर्गेश मिश्र
#संतकबीरनगर। चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिठहां स्थित ‘चतुर्वेदी विला’ परिसर में गुरुवार को स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। शांति पाठ और सुंदरकांड के आयोजन के बाद श्रद्धांजलि सभा में परिवार के सदस्यों समेत सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दिवंगत पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी, पं. जनार्दन चतुर्वेदी और रत्नेश चतुर्वेदी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते समय परिवार के कई सदस्य भावुक हो उठे। परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी अपने पति को याद कर फफक पड़ीं।
कार्यक्रम के दौरान चंद्रावती देवी ने अपनी बहुओं सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी के साथ शांति पाठ में शामिल पुरोहितों और ब्राह्मणों को अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंट की। इसके बाद डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने बड़े भाई जय चौबे, जनार्दन चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी और रत्नेश चतुर्वेदी के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अंगवस्त्र, नकद धनराशि और फलाहार वितरित किया।
इससे पहले जय चौबे की देखरेख में स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान कराया गया। इसमें उनके दोनों पुत्र डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी के साथ परिवार की बहुएं भी शामिल हुईं।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देशन तथा पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय और एसआर के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पाण्डेय की देखरेख में देर शाम तक भोज कार्यक्रम चलता रहा। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पूर्वांचल और लोक गायिका अंजनी पांडेय की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
कार्यक्रम में प्रमोद पांडेय, इंजीनियर अरविंद सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, मयाराम पाठक, समाजसेवी दानिश खान, सपा नेता असद महताब, महताब आलम बब्बू, असजद हुसैन, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, अजीम खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, अजय मिश्र, अजय पांडेय, अवधेश सिंह, सर्वेश सिंह, ग्रीस चौधरी, अभयानंद सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, निहाल चन्द पाण्डेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, राजपाल यादव, पवन यादव, शंकर यादव और आनंद ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#SantKabirNagar #SuryaNarayanChaturvedi #ChaturvediVilla #Tribute #DeathAnniversary