#कोलकाता के दुर्गा पूजा #पंडाल में हुई हृदयविदारक #घटना से देशभर में #शोक की लहर, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए #बलिया #बेल्थरारोड में भी एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को शाम 6:30 बजे से 6:40 बजे तक नगर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की लाइट और साउंड बंद रखकर शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी। इस दौरान सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से अपने-अपने पंडाल में समय से उपस्थित होकर कैंडल जलाने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। दुख की इस घड़ी में बेल्थरारोडवासी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #Kolkata #DurgaPuja #TributeToTheDeparted #UnityInGrief
Belthara Road, Ballia | Oct 19, 2026