मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे दिनेश गुप्ता, 15 पूजा पंडालों में किया दर्शन-पूजन; बेल्थरारोड की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मांगा आशीर्वाद
#बलिया: #बेल्थरारोड। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बेल्थरारोड नगर में भक्ति और आस्था के बीच नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने समर्थकों और नगरवासियों के साथ नगर के करीब 15 दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान दिनेश गुप्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। नवरात्र के उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच उनकी इस धार्मिक सहभागिता ने उत्सव की रौनक को और बढ़ाया। उन्होंने मां दुर्गा से सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #DurgaPuja2026 #NavratriCelebration #BalliaNews #DineshGupta