कुचायकोट: गोपालपुर पुलिस ने बनकटा गांव के पास से 640 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2 कारें जब्त
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के समीप से 640 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो कार भी जप्त किया है। जिसकी जानकारी गोपालपुर थाना प्रशासन के द्वारा आज रविवार को शाम 5 बजे दी गई। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम अब्दुल रहमान बताया जा रहा है।