भिंड नगर: भिंड जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, स्वास्थ्य विभाग ने की अपील
भिंड जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों