खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के पीपल्दा गाँव में तलाई में गिरी जीप, ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए चालक को सकुशल बाहर निकाला
सारोला कलां क्षेत्र के पीपल्दा गाँव मे कल देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते चल गया पीपल्दा गाँव की तलाई में देर रात जीप गिर गई ग्रामीणों ने चालक को तत्काल सकुशल बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने आज बुधवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग बताया कि मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण जीप चालक ने रास्ते में बने गड्ढे को बचाने का प्रयास किया जिसके चलते वह तलाई में जा गिरा ।