हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र से फरार चल रहा आरोपी छोटू राउत गिरफ्तार, हायाघाट थाने की बड़ी कार्रवाई
हायाघाट थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के आधार पर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू राउत, पिता योगेश्वर राउत, निवासी बांसडीह, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू राउत पर वारंट जारी था।