सहारनपुर: कुतुबशेर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य का आरोप, बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। 30 सितंबर को डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।