अनूपपुर: एसईसीएल जमुना-कोतमा में अवैध कब्जों पर सख्ती, 4 कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस
एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में सरकारी भूमि एवं लोक परिसरों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। संपदा अधिकारी न्यायालय द्वारा चार कब्जाधारियों को बेदखली और ध्वस्तीकरण का अंतिम नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। गुड्डी बाई, हसीना बेगम, नारायण सिंह एवं अर्जुन सिंह के खिलाफ आदेश जारी हुआ है ।