हायाघाट: हायाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में हायाघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर चुलाई देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हायाघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।