पानीपत: पानीपत की ओम बालाजी टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पानीपत की ओम बालाजी टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग पर आठ दमकल गाड़ियों ने काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार भड़कती रही। अतिरिक्त फायर ब्रिगेड गाड़ियां समालखा से भी मंगवाई गईं। कई मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख हुआ।