👉सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे दीपक कुमार निषाद, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच हुआ भव्य स्वागत
👉शिव मंदिर में किया दर्शन, पिता और बाबा को सैन्य सलामी देकर जीता सभी का दिल; खुशी से छलक पड़े परिजनों के आंसू
#देवरिया। जनपद के गौरी बाजार ब्लॉक क्षेत्र की करमेंल ग्राम सभा के निवासी दीपक कुमार निषाद, पुत्र एवं पूर्व प्रधान दयाशंकर निषाद, भारतीय सेना की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गौरी बाजार से लेकर उनके घर तक ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
गांव के युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने दीपक को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत करते हुए देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे रास्ते राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
घर पहुंचने से पहले दीपक कुमार निषाद ने अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और देश सेवा के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद घर पहुंचने पर उन्होंने सैन्य परंपरा का पालन करते हुए अपने बाबा और पिता को सलामी दी तथा उन्हें अपनी सेना की टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
यह भावुक पल वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए यादगार बन गया। बेटे को सेना की वर्दी में देखकर पिता दयाशंकर निषाद की आंखें खुशी से नम हो गईं। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव ने दीपक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ADGPI - Indian Army #indianarmy #deoria #viralreelschallenge #facebookviral #youtubeshorts
Deoria, Deoria | Jul 6, 2026