सिरसागंज: गांव सिरसाखास में एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, थाने में की शिकायत
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसाखास निवासी एक महिला ने अपने पति पर आएदिन गाली गलौज व मारपीट कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पीड़िता ने सोमवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति आए दिन बिना वजह गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करता रहता है। जिसका विरोध किए जाने पर वह घर से निकालने की धमकी देने लगता है।