चकिया: गाँधी पार्क में जन संघर्ष समिति ने भरी हुंकार, टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
चकिया के गांधी पार्क में मंगलवार रात 09 बजे जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लालचंद्र सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष और राकेश मोदनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति ने नगर पंचायत चकिया पर जबरन जलकर वसूली और हाउस टैक्स बढ़ाने का आरोप लगाया है। तथा विरोध जताया वही बैठक में इस मामले को लेकर तहसील दिवस पर ज्ञापन देने और आगे कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।