चकिया: चकिया कस्बे में डीजे को रोकने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
चकिया कस्बे में बीते गुरुवार रात करीब 10 बजे बारात में बज रहे डीजे को रोकने को लेकर विवाद हो गया। डीजे के आगे गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया तथा मामले में दोनों पक्षों को पहले शांत कराया और जांच में जुट गई है।घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गईं।