हुज़ूर: भोपाल में 9वीं कक्षा की छात्रा के घर तलवार लेकर पहुंचा बदमाश, तोड़फोड़ की
Huzur, Bhopal | Nov 15, 2024 भोपाल में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।आरोपी बात नहीं करने से नाराज होकर पीड़िता को इंस्टाग्राम पर धमकाता था।गणेश चतुर्थी के दिन वह पीड़िता के घर तलवार लेकर पहुंचा और गेट पर तलवारें मारी।पड़ोस में भी तोड़फोड़ की।तब मामले कीशिकायत अरेरा हिल्स थाने में की गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे कार्रवाई किए बगैर छोड़ दिया था।