सीतापुर: तारनपुर विद्यालय में बच्चों को कीड़े वाला खाना दिए जाने का वीडियो वायरल, DM ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई के आदेश दिए
जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को कीड़े वाले खाना दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन पूर्व वायरल हुआ था वायरल वीडियो का जिलाधिकारी सीतापुर के द्वारा संज्ञान दिया गया जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में विद्यालय का निरीक्षण किया आरोप सिद्ध पाए जाने पर हेड मास्टर सहित दो रसोइयों पर कार्रवाई के आदेश किये है।