ऊंचाहार: जमुनापुर चौराहे के पास मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल, एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम, बाइक की मवेशी से टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार सुरेंद्र कुमार निवासी रामगढ़ टिकरिया थाना जगतपुर व उसका साथी सूरज निवासी नेम का पुरवा थाना सलोन घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।