कासगंज: त्योहारों से पहले कासगंज की पुलिस लाइन में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, एसपी ने सिखाए दंगाइयों से निपटने के गुर
आगामी त्योहारों और शोभा यात्राओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को एंटी राइट गन, टीयर गैस गन सहित दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही उपकरणों के रखरखाव और प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।