गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: डेल्हा थाना पुलिस ने जमीन का फर्जी पेपर बनाकर मकान हड़पने के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गया के डेल्हा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जहां फर्जी कागजात के जरिए मकान अपने नाम कराने की कोशिश की जा रही थी।एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी द्वारा लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।