लटेरी: रूसल्ली साहू में अज्ञात कारणों के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 5 बीघा से अधिक की फसल जलकर हुई राख
Lateri, Vidisha | Mar 17, 2024 रविवार को लटेरी की ग्राम रूसल्ली साहू में अज्ञात कारणों के चलते एक गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटेरी और सिरोंज की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया है। जानकारी के अनुसार करीब 5 बीघा से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।