लटेरी: लटेरी के नया गांव में अज्ञात कारणों के चलते मकान में लगी आग, 4 मवेशी झुलसे
Lateri, Vidisha | Mar 16, 2024 लटेरी के नया गांव में शनिवार को अज्ञात करणो के चलते एक मकान में आग लग गई। घटना में 4 मवेशियों के झुलसने की खबर मिल रही है। वहीं मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। करीब 1 लाख रुपए के नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद लटेरी से दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है की घटना में पीड़ित का करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।