लटेरी: महावन में बस से उतरते वक्त बस ने महिला को मारी टक्कर, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Lateri, Vidisha | Mar 15, 2024 लटेरी के महावन में एक बस ने उतरते वक्त महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला को चोटें आई हैं। शुक्रवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार महावन में बस से उतरते वक्त बस चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला को चोटें आई हैं। महिला की शिकायत पर लटेरी पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर बस को जप्त कर लिया है।