लटेरी: रविवार को लटेरी नगर की बिजली सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी बंद
Lateri, Vidisha | Mar 16, 2024 शनिवार को विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक लटेरी नगर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते लटेरी नगर की बिजली सप्लाई 10:00 बजे से 2:00 बजे तक बंद रहेगी। शनिवार को विद्युत विभाग ने सूचना जारी करते हुए उपभोक्ताओं को जानकारी दी है।