लटेरी: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद थाना प्रभारी ने नगर में अनाउंस कर लोगों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की
Lateri, Vidisha | Mar 17, 2024 रविवार को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी द्वारा नगर में अलाउंस कर लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है। गौरतलब है कि शनिवार को देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील लोगों से की जा रही है।