लटेरी: लटेरी क्षेत्र में तीन बिजली सब स्टेशनों का काम शुरू, लोगों को बिजली की समस्याओं से मिलेगी राहत
Lateri, Vidisha | Mar 15, 2024 शुक्रवार को लटेरी विद्युत विभाग के जेई नीरज गुप्ता ने बताया कि लटेरी क्षेत्र में तीन बिजली सब स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार लटेरी क्षेत्र की ग्राम उनारसी झुकर जोगी और सोजना में विद्युत विभाग के तीन सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक सब स्टेशन की लागत करीब 8 करोड रुपए बताई जा रही है।