Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

डीएम के समक्ष हुई सुनवाई में 07 परिवादों का तत्काल निष्पादन। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत प्राप्त द्वितीय अपीलवादों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल 09 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 07 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। सुनवाई के दौरान परिमार्जन, जमाबंदी में खेसरा संख्या दर्ज करने एवं भूमि मापी, गलत प्राक्कलन, उपार्जित अवकाश स्वीकृति, अतिक्रमण हटाने, पुरानी जमाबंदी की नकल उपलब्ध कराने तथा नल-जल योजना से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाने के उपरांत शिकायतों का निष्पादन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम प्रदान करता है। इस अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं अपीलों का नियमानुसार सुनवाई कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है। पंचायत एवं प्रखंड स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में शिकायत एवं अपील दायर की जा सकती है। वहीं जिला स्तरीय मामलों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय परिसर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। लोक शिकायत निवारण व्यवस्था के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने, सुनवाई कराने अथवा अपील दायर करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायतों एवं अपीलों की निःशुल्क सुनवाई की जाती है तथा दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्ष निर्णय दिया जाता है। वर्तमान में नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं, जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 9, 2026

MORE NEWS

बिहार के नवादा में घूसखोरी मामले में नई बात आई सामने।गिरफ्तार राजस्व कर्मी की पत्नी बोलीं एक आदमी जबरदस्ती हाथ में पैसा देकर फंसाया है । हमलोग सदर अस्पताल में ईलाज कराने आए हुए थे । मेरे पति निर्दोष है ।

Nawada, Nawada | Jun 13, 2026

पूरा वीडियो देखिए और जानिए बुजुर्ग दादी की दर्दभरी कहानी || ये दादी महाराष्ट्र की हैं || #big #breaking #khabar #Bharat_ #Maharashtra

पूरा वीडियो देखिए और जानिए बुजुर्ग दादी की दर्दभरी कहानी || ये दादी महाराष्ट्र की हैं || #big #breaking #khabar #Bharat_ #Maharashtra

Nawada, Nawada | Jun 13, 2026

बेगूसराय में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में रितवाड़ा थाना प्रभारी साजन पासवान बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और आरआर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र शामिल हैं। सबसे दर्दनाक कहानी गया के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार की है। जहाँ उनके 2 साल के बेटे अर्नब ने उन्हें अंतिम विदाई दी। भारतीय तिरंगे में लिपटा पिता सामने खड़ा छोटा सा बेटा और उसी के हाथों मुखाग्नि दी गईं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे थे। मां पुलिस बालों से बार-बार यह कह रही थी कि बस एक बार बेटे का चेहरा दिखा दो वह मेरी जान है और कलेजे का टुकड़ा है।