खानपुर: धानोदा व मालनवासा गाँव में महिलाओं के लिए सारोला कलां थाना पुलिस ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया
धानोदा व मालनवासा गाँव में महिलाओं के लिए सारोला कलां थाना पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी व साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीण भी मौजूद रहे ।