मीनापुर: मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स चुनाव के दौरान नामांकन में आचार संहिता का उल्लंघन, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव के नामांकन के दौरान अचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का विडियो सोमवार सुबह सात बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो बीते रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मुख्यद्वार पर बैरिकेडिंग नहीं होने व दोपहर तक पुलिस की गैर मौजूदगी का अभ्यर्थियों ने खूब लाभ उठाया।