जौरा: उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
Joura, Morena | Oct 24, 2026 जौरा में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा जौरा। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत विकासखंड जौरा के 256 परीक्षा केंद्रों पर 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर द्वारा निर्धारित 7 हजार परीक्षार्थियों का लक्ष्य पूरा करने के लिए बीआरसी राजीव सिंह जादौन और सह समन्वयक गीता भदौरिया ने प्रयास किए।