*पीड़ित मृ#तक नितिन को यदि इन्साफ नहीं मिला तो शिव सेना की कुरुक्षेत्र प्रशासन को चेतावनी सड़कों पर उ#ग्र प्रदर्शन करेगी शिव सेना*
आज शिव सेना हरियाणा प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी द्वारा एक पत्र पुलिस प्रशासन के डीजीपी हरियाणा,मुख्यमंत्री हरियाणा और एसपी कुरुक्षेत्र को लिखा गया जिसमें बीती 5 जून 2026 को कर्ण कालोनी कुरुक्षेत्र निवासी मृ#तक नितिन को इन्साफ़ दिलाने की बात कही गयी है !
बता दें मृ#तक के मामा मामी ने उसे गोद लिया हुआ था मामा मामी द्वारा मृ#तक को बहुत ज्यादा प्रताडित किया गया था जिसके कारण मृ#तक ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उपर किए गए अत्याचार बारे बताया था जिसमें मृ#तक ने अपनी मृत्#यु हो जाने की बात भी की थी वीडियो संदेश में साफ साफ कई नाम मृ#तक द्वारा आरोपियों के बताए गए थे !
अचानक 5 जून को नितिन को मृ#त पाया गया परिवार का कहना है कि नितिन की ह#त्या हुई है और इसे आत्मह#त्या का रूप दिया गया है मृ#तक के परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि मृ#तक ने आत्मह#त्या की है और मृ#तक एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है जिसमें मृ#तक ने अपनी मौ#त के कई जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं !
जिसका संज्ञान लेते हुए शिव सेना ने मृ#तक को इन्साफ नहीं मिलने पर कुरुक्षेत्र प्रशासन के खिलाफ उ#ग्र प्रदर्शन करने की बात कही है और यह भी कहा गया है यदि मृ#तक को इन्साफ नहीं मिला तो शिव सेना सड़कों पर उतरेगी जिसका जिम्मेदार कुरुक्षेत्र प्रशासन खुद रहेगा !
शिव सेना हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता सुभाष सैनी ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने मृ#तक पीड़ित को इन्साफ दिलवाने की बात कही है और कुरुक्षेत्र प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पीड़ित मृ#तक को इन्साफ नहीं मिला तो शिव सेना सड़कों पर उ#ग्र प्रदर्शन करेगी वहीं प्रदेश प्रवक्ता ने पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच करने की बात भी कही है
शिव सेना हरियाणा प्रदेश प्रमुख ने प्रशासन से मृ#तक के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की बात कही है उनका कहना है कि मृ#तक नितिन के दोषी खुला घूम रहे हैं वह पुलिस जांच को प्रभावित कर सकते हैं वहीं इस मामले के गवाहों को डरा धमका भी सकते हैं हरियाणा प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी ने मुख्यमंत्री हरियाणा और डीजीपी हरियाणा द्वारा SIT गठित करके मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है !