मिली जानकारी के अनुसार डिपो कॉलोनी निवासी राजकुमार अहिरवार उम्र 38 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग 8:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बहादुरपुर रोड़ पर बुधवार को शाम लगभग 7:30 बजे गुन्हेरू निवासी सोनू यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।