शाहबाद: शिक्षा सहयोगियों ने मानदेय व शैक्षणिक भ्रमण सहित तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jul 15, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली मां बाड़ी शिक्षा सहयोगी संघ ने जून माह के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, नव निर्मित कक्षा-कक्षों की गुणवत्ता की जांच तथा शिक्षा सहयोगियों के शैक्षणिक भ्रमण की मांग को लेकर एडीएम शाहाबाद के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से जून माह का मानदेय लंबित होने से सहयोगियों को परेशानी हो रही है।