पीरो: भागलपुर कांड से गरमाया पीरो का सियासी पारा: नगर सभापति किरण उपाध्याय ने कहा- 'बिहार में जान की कोई कीमत नहीं'
Piro, Bhojpur | Apr 30, 2026 भागलपुर में सरकारी अधिकारी के कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। घटना की गूंज अब पीरो में भी तेज हो गई है, जहां राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। गुरुवार की दोपहर 3:00 के करीब पीरो नगर सभापति किरण उपाध्याय ने इस जघन्य घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।