समस्तीपुर: पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया रद्द
समस्तीपुर में पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया रद्द हो गई है। तय समय तक एक भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बताया जा रहा है कि दो गुटों में सहमति नहीं बनने के कारण अनिर्णय की स्थिति बनी रही और समय निकल गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राम विलास निषाद ने कहा कि अब केंद्रीय कमेटी जल्द नई तारीख घोषित करेगी।