Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

जिला जनसंपर्क कार्यालय, सहरसा दिनांक 28 जुलाई 2026 जिला पदाधिकारी ने नीलाम पत्र वादों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश लंबित वादों की नियमित सुनवाई, वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया गया विशेष बल जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्रीमती कुमारी तोसी ने जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों, उनसे संबंधित कुल सन्निहित राशि तथा विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के क्रम में प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी के पास लंबित वादों की संख्या, सन्निहित राशि, धारा 07 के निर्गत नोटिस एवं अंतिम चेतावनी नोटिस, गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की वारंट की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित नीलाम पत्र वादों की नियमित एवं समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करें तथा मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन मामलों में पूर्व में गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया जा चुका है, उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र स्मार पत्र प्रेषित किया जाए, ताकि विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों की सुनवाई के दौरान संबंधित याचिका विभाग के पदाधिकारी, विशेषकर बैंक से संबंधित मामलों में बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन संभव हो सके। जिला पदाधिकारी ने ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का भी निर्देश दिया, जिनमें नीलाम पत्र देनदार द्वारा सन्निहित राशि जमा कर दी गई है, किंतु तलवाना राशि अथवा अन्य न्यायालयीय शुल्क (कोर्ट फीस) लंबित है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कराते हुए ऐसे वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता श्री निशांत कुमार, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्रीमती कुमारी तोसी, अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

29 views | Samastipur, Bihar | Jul 28, 2026

MORE NEWS

सहरसा, दिनांक : 28 जुलाई 2026
प्रखण्ड सह बाल विकास परियोजना कार्यालय, सोनवर्षा राज में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन, मिशन शक्ति की योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण पर दी गई विस्तृत जानकारी
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को प्रखण्ड सह बाल विकास परियोजना कार्यालय, सोनवर्षा राज, सहरसा में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर, सहरसा द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, POCSO अधिनियम तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा योजनाओं, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही सभी से लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक होकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने पर बल दिया l इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की उपयोगिता पर विस्तार से बताया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सोनवर्षा राज, महिला पर्यवेक्षिकाएँ, सेविकाएँ, एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सहरसा, दिनांक : 28 जुलाई 2026 प्रखण्ड सह बाल विकास परियोजना कार्यालय, सोनवर्षा राज में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन, मिशन शक्ति की योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण पर दी गई विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को प्रखण्ड सह बाल विकास परियोजना कार्यालय, सोनवर्षा राज, सहरसा में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर, सहरसा द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, POCSO अधिनियम तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा योजनाओं, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही सभी से लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक होकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने पर बल दिया l इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की उपयोगिता पर विस्तार से बताया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सोनवर्षा राज, महिला पर्यवेक्षिकाएँ, सेविकाएँ, एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Samastipur, Bihar | Jul 29, 2026

Samastipur, Samastipur | Jul 28, 2026

BRB कॉलेज के छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ किया सड़क जाम, जमकर नारेबाजी #

BRB कॉलेज के छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ किया सड़क जाम, जमकर नारेबाजी #

Samastipur, Samastipur | Jul 28, 2026