सहियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया है।