केवटी रनवे: ननौरा चौक पर नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जगह छापेमारी कर नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे बेहटवारा गांव निवासी दिलीप सदाय एवं कसनरैनी गांव निवासी रामनाथ कुमार को निगरानी मे थाना लाकर जांच कराने पर नशे मे होने की पुष्टी हुई। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतू भेज दिया है l