केवटी रनवे: बाढ़ समैला गांव स्थित ईंट भठ्ठा के समीप नशे की हालत में मारपीट कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि बाढ़ समैला गांव निवासी विजय कुमार दास के साथ नशे की हालत में मारपीट कर रहे पैगम्बर पुर गांव निवासी राजा कुमार साह एवं सुन्दर साह को थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।