केवटी रनवे: बरही गांव में भूमि विवाद में लेन देन को लेकर हुई मारपीट में 7 नामजद व 3 अन्य लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि बरही गांव निवासी मो. इरफान बदर उर्फ हासमी ने थाना में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के हीं शमशेर हसन सहित 7 लोगों को नामजद व 3 अन्य लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।