केवटी रनवे: केवटी थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदान करने के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पिलखबारा गांव निवासी मो. सैफ व लहवार गांव निवासी आसिफ अहमद खां एवं ननौरा गांव निवासी देव नारायण राउत के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस मामले में तीनों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।