माननीय मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में आज रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में “हर घर तिरंगा यात्रा अभियान-2026” के तहत भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली गयी। समाहरणालय रोहतास से प्रारंभ होकर यात्रा गांधी चौक-करगहर मोड़-निशान सिंह स्मारक होते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर स्मारक तक पहुंची।
जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#HarGharTiranga
#Rohtas
#DistrictAdministration
#IndependenceDay
Dr. Ashok Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Patna, Bihar | Aug 14, 2026