🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳
समस्तीपुर, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नक्कू स्थान, मोहनपुर रोड से हुआ तथा यह रैली देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची।
रैली का उद्देश्य जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
तिरंगा रैली में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने सहभागिता करते हुए आम नागरिकों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली में प्रमुख रूप से मेयर, नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, जदयू जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष/सदस्य श्री जय कृष्ण झा सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए।
रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रतिभागियों द्वारा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के उत्साह ने आम लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
#HarGharTiranga
#TirangaRally
#TirangaYatra
#DistrictAdministration
#samastipur
#highlight
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 14, 2026