कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड मिला, निदेशिका ने इसे जिले के लिए गर्व बताया
कोडरमा — झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के प्राचार्य श्री गुरु चरण वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह भव्य सम्मान समारोह नई दिल्ली में केआईईटी (KIET) यूनिवर्सिटी एवं पाई टीवी (PAAI TV) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।