कोडरमा: शादीशुदा युवक द्वारा झांसे में लेकर दूसरी शादी करने से पहले मामला खुला, परिजनों ने कोडरमा पुलिस को सौंपा
कोडरमा समाहरणालय के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दो गुट सड़क पर धक्का मुक्की करने लगे। मामले को लेकर तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो निवासी राम प्रसाद वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी डोमचांच के बेहरा डीह निवासी दशरथ कुमार से तय किया था लेकिन शादी से पहले पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से उसने मारपीट किया है।